
गन्ना को एक प्रमुख व्यवसायिक फसल के रूप मे जाना जाता है | किसान परंपरागत तरीके से गन्ने की बुवाई करते हैं जो की बहुत मेहनत वाला कार्य है और इसमे समय भी ज्यादा लगता है तथा इससे लागत भी बढ़ जाती है और इससे भी अधिक समस्या तब होती जब मजदूर नहीं मिलते है | मजदूरों के खर्चे को नई कृषि यंत्रों की मदद से कम से कम करके खेती की लागत को घटाया जा सकता है।
नई तकनीक एवं नई कृषि यंत्रों के साथ अब गन्ना की खेती करना किसानों के लिए आसान हो सकता है क्योंकि गन्ने की बुआई के लिए एक ऐसा ही कृषि यंत्र है शुगर केन प्लांटर (SugarCane Planter). जिसकी सहायता से गन्ने की कटाई,बुआई,खाद का छीरकाव,नाली बनाने का कार्य एक साथ होता है | इस यंत्र को ट्रैक्टर के साथ जोङकर चलाया जाता है इसे 40 अथवा इससे अधिक अश्वशक्ति के ट्रैक्टर से चलाया जा सकता है | इस यंत्र से गन्ने की बुआई कतारों मे उचित दूरी तथा उचित गहराई पर की जा सकती है |
गन्ना रोपाई यंत्र क्या है [ What is SugarCane Planter machine ]
शुगर केन प्लांटर (SugarCane Planter) गन्ने की कटाई,बुआई,खाद का छीरकाव,नाली बनाने का कार्य एक साथ करता है | ये प्रायः दो या तीन फालों वाली मशीन होती है | इस मशीन मे गन्ने के टुकङे काटने वाली इकाई लगी होती है | गन्ने की बुआई करने के लिए श्रमिक मशीन पर बैठकर लोहे की बॉक्स मे रखे गन्ने को एक-एक उठाकर कटाई यूनिट मे डालते है जिससे घूमने वाले ब्लेडों से गन्ने के टुकङो को काट कर अपने आप नालीनुमा कूँड मे गिरता है | नालीनुमा कूँड मे गिरने से पहले गन्ने के टूकङो के साथ-साथ खाद भी गिरता है | इसी तरह से गन्ने की रोपाई की जाती है |

शुगर केन प्लांटर से लाभ [ Benefits from Sugar Cane Planter ]
- इससे बुआई करने पर अंकुरण अच्छा होता है और बीज कम लगता है कल्ले अधिक फूटते है |
- खरपतवार कम होते तथा खरपतवार को निकालने मे आसानी होती है |
- जड़ों की वृद्धि अच्छी होती है एवं जड़ें गहराई से नमी एवं जरूरी पोषक तत्व अवशोषित करते हैं |
- इससे रोपाई करने से बीजों और मजदूरों पर की गई लागत मे कमी आती है |
- इससे बुआई करने पर एक ही समय मे गन्ने की कटाई,बुआई,खाद का छीरकाव,नाली बनाने का कार्य एक साथ किया जा सकता है |
- इस यंत्र का प्रयोग मे लाने से गन्ने को आवश्यकता अनुसार लंबाई से काटकर कूँडनुमा नाली बनाकर उसमे टूकङो को डालकर,कूँड नुमानाली को ढकने से पहले उसमे खाद एवं रसायन गिराकर गन्ने की बुआई की जा सकती है |
ये भी पढे :-
✔ इस यंत्र से करें फसलों की थ्रेशिंग (कटाई)…
शुगर केन प्लांटर की कीमत [ Sugar Cane Planter Price in India ]
शुगर केन प्लांटर (SugarCane Planter) की कीमत लगभग 40 हजार से 2.5 लाख रुपया तक की होती है इसकी कीमत कंपनी के ऊपर भी निर्भर करती है अलग-अलग कंपनी की कीमत अलग-अलग होती है | ये आप पर निर्भर करता है की आप कौन सी कंपनी का शुगर केन प्लांटर खरीद रहे है | इसमे भी कई प्रकार के शुगर केन प्लांटर यंत्र आते है जिसकी कीमत भी अलग होती है | इसकी कीमत कूँड (फाल) पर भी निर्भर करता है |

शुगर केन प्लांटर पर सब्सिडी [ Subsidy on sugar cane planter ]
किसानों को समय-समय पर राज्यों के द्वारा शुगर केन प्लांटर (SugarCane Planter) पर सब्सिडी प्रदान की जाती है | सब्सिडी की दर सभी राज्यों में अलग अलग होती है |
सब्सिडी की और अधिक जानकारी के लिए DBT (Department of Agriculture कृषि विभाग) की वेबसाईट को चेक करे | या अनुदान की जानकारी के लिए अपने जिले या ब्लाकस्तर के कृषि कार्यालय पर संपर्क करें |
निष्कर्ष [ Conclusions ]
इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि शुगर केन प्लांटर (SugarCane Planter) किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी यंत्र है | इससे मजदूरी, समय आदि की भी बचत होती है | इससे एकही समय मे गन्ने को आवश्यकता अनुसार लंबाई से काटकर कूँडनुमा नाली बनाकर उसमे टूकङो को डालकर,कूँड नुमानाली को ढकने से पहले उसमे खाद एवं रसायन गिराकर गन्ने की बुआई की जा सकती है | जिससे किसानों को गन्ने की बुआई करने मे आसानी होती है |
ये भी पढे :-
✔ इस यंत्र की सहायता से करें गेहूं,मक्का,मटर,सोयाबीन,सब्जियों,दलहनी तथा तिलहनी आदि फसलों की बुआई ..