रीपर बाइंडर (Reaper binder) फसल कटाई के साथ-साथ फसलो को रस्सी से गठरियाँ भी बांधती है | रबी की सबसे महत्वपूर्ण फसलो मे से गेहूं एक है | पहले गेहूं की कटाई मे कई दिन या हफ्ते लग जाते थे | लेकिन मौजूदा समय मे कई प्रकार के कृषि यंत्र के आ जाने से किसानों के काम को काफी हद तक आसान कर दिया है | इन्ही यंत्रों मे से एक है रीपर बाइंडर मशीन जिसकी सहायता से गेंहू के फसलों को आसानी से काटकर बंडल बनाकर खेत में छोड़ देती है | जिसे उठाकर थ्रेशिंग (मड़ाई) कर सकते है | इस यंत्र की सहायता से समतल खेत की भूमि से 5 से 7 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है | और इस यंत्र के कारण भूसे का भी नुकसान नहीं होता है | वही अगर बात करे कंबाइन हार्वेस्टर की तो थ्रेशिंग से निकलने वाले भूसे को खेत मे ही छोङ देती है जिसकी मात्रा लगभग बहुत अधिक होती है | और इसके साथ ही कंबाइन हार्वेस्टर करीब 30 सेमी ऊपर से फसल की कटाई करता है जिससे कटाई के बाद फसल का ठूठ खेत मे ही खङे रह जाते है |
जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता है क्योंकि फसल से मिलन वाले भूसे का नुकसान हो जाता है | जिसे किसान जानवरों के खाने मे इस्तेमाल करते है जो की कीमती भी होता है | जिसकी पूरे वर्ष काफी किल्लत होती है | और दूसरा कारण यह है की खेत खाली करने के चक्कर मे किसान ठूठ मे आग लगा देते है जिससे पर्यावरण सहित कई प्रकार के नुकसान होते है | इसलिए रीपर बाइंडर (Reaper binder) का उपयोग बहुत अच्छा माना जाता है | क्योंकि ये फसलों को आसानी से काटकर बंडल बनाकर खेत में छोड़ देती है |

रीपर बाइंडर क्या है [ What is reaper binder ]
रीपर बाइंडर (Reaper binder) एक आधुनिक कृषक यंत्र है जिसकी सहायता से फसल के काटने के साथ-साथ बांधने का भी कार्य करती है | इस मशीन की फसल काटने की क्षमता 1 एकङ प्रति घंटा है | इस मशीन से गेंहू,धान,जौ,जई और अन्य फसले जिनकी उचाई करीब 85 सेमी से 110 सेमी तक की फसलों की आसानी से कटाई कर बंडल बनाता है |
रीपर बाइंडर का उपयोग [ Use of reaper binder ]
- इसका उपयोग गेंहू,धान,जौ,जई और अन्य फसले की कटाई की जा सकती है |
- इस मशीन मे छोटी टाई लगाकर करीब 5 क्विंटल (कुन्टल) तक की भार को ढोया जाता है |
- इसकी उपयोग से करीब 85 सेमी से 110 सेमी तक की फसलों की आसानी से कटाई कर बंडल बनाता है |
- इस यंत्र की उपयोग से समतल खेत की भूमि से 5 से 7 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है |
- इसके उपयोग से फसल के भूसे का नुकसान नहीं होता है |
रीपर बाइंडर की कीमत [ Reaper binder price in india ]
रीपर बाइंडर (Reaper binder) की कीमत लगभग 80 हजार से 4 लाख रुपया तक की होती है इसकी कीमत कंपनी के ऊपर भी निर्भर करती है अलग-अलग कंपनी की कीमत अलग-अलग होती है | ये आप पर निर्भर करता है की आप कौन सी कंपनी का रीपर बाइंडर खरीद रहे है | इसमे भी कई प्रकार के रीपर बाइंडर यंत्र आते है जिसकी कीमत भी अलग होती है |

रीपर बाइंडर से लाभ [ Benefit from reaper binder ]
- परिवहन सुबिधा जनक है इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी आसान होता है |
- इससे मजदूरी, समय और पैसे आदि की भी बचत होती है |
- यह यंत्र टिकाऊ और लंबे समय तक चलता है |
- इस मशीन की फसल काटने की क्षमता 1 एकङ प्रति घंटा है | और यह यंत्र 1 लीटर प्रति घंटा दर से डीजल की खपत करता है |
रीपर बाइंडर पर सब्सिडी [ Subsidy on reaper binder ]
किसानों को समय-समय पर राज्यों के द्वारा रीपर बाइंडर (Reaper binder) पर सब्सिडी प्रदान की जाती है | सब्सिडी की दर सभी राज्यों में अलग अलग होती है |
सब्सिडी की और अधिक जानकारी के लिए DBT (Department of Agriculture कृषि विभाग) की वेबसाईट को चेक करे |
निष्कर्ष [ Conclusions ]
इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि रीपर बाइंडर (Reaper binder) किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी यंत्र है | इससे मजदूरी, समय और पैसे आदि की भी बचत होती है और साथ ही साथ इसके उपयोग से फसल के भूसे का नुकसान नहीं होता है | जिससे किसी भी प्रकार के नुकसान का सामना नहीं करना पङता है | यह यंत्र टिकाऊ और लंबे समय तक चलता है |
ये भी पढे :-
-
Sheep Farming क्या है ? भेड़ पालन कैसे शुरू करें ? सम्पूर्ण जानकारी
-
Goat Farming क्या है ? कैसे शुरू करे बकरी पालन ? इसमे होने वाली लाभ,बीमारिया,लोन की सम्पूर्ण जानकारी
[…] […]
[…] ✔ इस यंत्र से करे फसलों की कटाई | […]