
खेती को आधुनिक बनाने के लिए दिन प्रति दिन नई-नई तकनीकों का आविष्कार हो रहा है इन तकनीकों के मदद से खेती-बाड़ी कारना आसान होते जा रहा है | खेती-बाड़ी मे नई मशीनों तथा नई तकनीकों के कम इस्तेमाल से कृषि उत्पादकता में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पाती है | इसके अलावा खेती-बाड़ी मे खरपतवार का होना भी मुख्य वजह है जिसके चलते कृषि उत्पादन दर कम रहती है | समय-समय पर खरपतवार प्रबंधन अच्छी फसल उत्पादन के लिए बहुत जरूरी होता है। खरपतवार की उपस्थिति के कारण फसल की पैदावार में कमी आती है |
खरपतवार वे अवांछित पौधे हैं जो किसी स्थान पर बिना बोए उगते हैं और हमारी फसल की विकाश मे अवरोध उत्पन्न करते है | अच्छी फसल उत्पादन लेने के लिए खरपतवार को नष्ट करना खेती-बाड़ी के कार्य मे बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है | फसलों मे से खरपतवार को हटाने के लिए हाथों से खरपतवार को निकालना या खुरपी, हँसिया, कुदाल आदि खरपतवार को निकाला जाता है | इसके बाद विभिन्न रसायनों के द्वारा खरपतवार की रोकथाम की जाती है अधिक रसायनों के फसलों मे प्रयोग होने से हमारी खेती और वातावरण के लिए काफी घाटक साबित हो रहा है | इन्ही सभी कारणों को देखते हुए पावर वीडर (Power Weeder) मशीन का इस्तेमाल होने लागा |
पावर वीडर क्या है [ What is power weeder ]
पावर वीडर (Power Weeder) आधुनिक कृषक यंत्र है जिसकी सहायता से खरपतवार को नष्ट किया जाता है इसका ढांचा पावर टिलर से मिलता जुलता है | इसका इस्तेमाल उन्ही फसलो में किया जा सकता है जो कतारों या मेङ बनाकर बोई गई हो जैसे – गन्ना, कपास, मक्का, केला, नारियल,सब्जीयों आदि के फसलो से खरपतवार को नष्ट करने मे इसका इस्तेमाल उपयुक्त माना जाता है | तथा इसका इस्तेमाल कतारों या मेङो के बीच मिट्टी चढ़ने मे भी किया जाता है | ये आमतौर पर छोटी मशीनें होती हैं जो पूरी तरह से खरपतवार को हटाने के लिए उपयुक्त मानी जाती है |

पावर वीडर का उपयोग [ Use of power weeder ]
- पावर वीडर का उपयोग खेत की जुताई करने मे भी किया जा सकता है |
- इससे जुताई करने पर खरपतवार पूरी तरह से नष्ट हो जाती है |
- इसका उपयोग से खेतों मे मेङ का निर्माण कर सकते है |
- कतारों या मेङो के बीच मिट्टी चढाने मे भी इसका इस्तेमाल किया जाता है |
- इसके उपयोग से गन्ना, कपास, मक्का, केला, नारियल,सब्जीयों आदि के फसलो से खरपतवार को नष्ट करने मे इसका इस्तेमाल उपयुक्त माना जाता है |
- इसका ट्रैन्स्पर्टैशन सुबिधा जनक है इसके छोटे और वजन कम होने के वजह से इस मशीन को आसानी से कही भी से ले जा सकते है |
पावर वीडर की कीमत [ Power weeder price in india ]
पावर वीडर (Power Weeder) की कीमत लगभग 15 हजार से 1.5 लाख रुपया तक की होती है और इसकी कीमत कंपनी के ऊपर भी निर्भर करती है अलग-अलग कंपनी की कीमत अलग-अलग होती है | ये आप पर निर्भर करता है की आप कौन सी कंपनी का पावर वीडर खरीद रहे है | इसमे भी कई प्रकार के पावर वीडर मशीन आते है जिसकी कीमत भी अलग होती है |
>>> डिस्क हैरो से करे खेतो की जुताई
पावर वीडर से लाभ [ Benefit from power weeder ]
- इस मशीन का परिवहन सुबिधा जनक है इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना और लाना काफी आसान होता है |
- इस मशीन की मदद से मजदूरी, समय और पैसे तीनों की बचत होती है |
- पावर वीडर (Power Weeder) यंत्र टिकाऊ और लंबे समय तक चलता है |
- सब्जियों की कतारों या मेङो के बीच उग आये अनचाहे घास-फूस,खरपटवारों को आसानी से निकाल देता है जिससे हमारी फसल अच्छी होती है |
- पावर वीडर की सहायता से गन्ना की फसल में निराई, गुड़ाई तथा मिटटी चढाने में इस्तेमाल किया जाता है |
- पहाड़ी क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल करना काफी आसान होता है क्योंकि यह मशीन छोटे और वजन मे कम होने की वजह से जहाँ जमीन उबड़ खाबड़, असमान तथा पथरीली होती है वाहाँ इससे आसानी से काम लिया जा सकता है |
- बाग़बानी फसलों मे खरपटवारों को नष्ट करने मे इस मशीन को उपयुक्त माना जाता है |
पावर वीडर पर सब्सिडी [ Subsidy on power weeder ]
किसानों को समय-समय पर राज्यों के द्वारा पावर वीडर (Power Weeder) पर सब्सिडी प्रदान की जाती है | सब्सिडी की दर सभी राज्यों में अलग अलग होती है |
सब्सिडी की और अधिक जानकारी के लिए DBT (Department of Agriculture कृषि विभाग) की वेबसाईट को चेक करे |
पावर वीडर से जुताई करने के बाद
निष्कर्ष [ Conclusions ]
इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि पावर वीडर (Power Weeder) किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी यंत्र है | इससे मजदूरी, समय और पैसे आदि की भी बचत होती है और साथ ही साथ इसके उपयोग से गन्ना, कपास, मक्का, केला, नारियल,सब्जीयों आदि के फसलो से खरपतवार को नष्ट करने मे इसका इस्तेमाल उपयुक्त माना जाता है | तथा सब्जियों की कतारों या मेङो के बीच उग आये अनचाहे घास-फूस,खरपटवारों को आसानी से निकाल देता है जिससे हमारी फसल अच्छी होती है |
ये भी पढे :-