
खेती-बाड़ी मे खेत की जुताई एक महत्वपूर्ण कार्य होता है | क्योंकि जुताई पर ही हमारी फसल की बीज के बोने, जमने तथा पौधे के बढ़ने का कार्य निर्भर करता है | जुताई करने से खेत की खरपतवार खत्म हो जाती है तथा भूमि में जल और वायु के संचालन अच्छी तरह से होती है | डिस्क हैरो (Disc Harrow) आधुनिक और कृत्रिम कृषक यंत्र है जिसकी सहायता से खेती-बाड़ी की कार्य करते है | इस यंत्र की सहायता से खेत की अधिक से अधिक गहराई तक जुताई करना संभव है | इस यंत्र की सहायता से खेत की जुताई ही नहीं बल्कि यह यंत्र मिट्टी को पलटता हुआ घास,खरपतवार आदि को काटकर मिट्टी को भुरभुरी करके खेत को बुआई योग्य कर देता है | तथा इस यंत्र को एक जगह से दूसरी जगह पर लाने ले जाने मे भी कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पङता है |
डिस्क हैरो क्या है [ What is Disc Harrow ]
डिस्क हैरो (Disc Harrow) आधुनिक कृषक यंत्र है जिसकी सहायता से खेती-बाड़ी की कार्य करते है | इससे जुताई,मिट्टी को पलटना,मिट्टी को भुरभुरा करना आदि का कार्य कर सकते है और इसके सहायता से घास,खरपतवार,फसल अवशेष के छोटे-छोटे टुकड़ों को मिट्टी में दबा सकते हैं | जिससे हमारी खेत पूरी तरह से फसल की बीज के बोने के लायक हो जाता है | इस यंत्र को ट्रैक्टर की सहायता से चलाया जाता है | यह यंत्र लगभग 25 से 35 अश्वशक्ति ट्रैक्टर के लिए उपयोगी माना जाता है | इसमे थ्री पॉइंट लींकेज की व्यवस्था होने के कारण यह अधिक से अधिक गहराई तक मिट्टी की जुताई कर सकता है | यह जुताई करते हुए मिट्टी पलटटे हुए घास,खरपतवार आदि को काटकर मिट्टी को भुरभुरी करके खेत को बुआई योग्य कर देता है |

डिस्क हैरो प्राइस (कीमत ) [ disc harrow price in india ]
डिस्क हैरो (Disc Harrow) की कीमत लगभग 20 से 75 हजार रुपया तक की होती है और इसकी कीमत कंपनी के ऊपर भी निर्भर करती है अलग-अलग कंपनी की कीमत अलग-अलग होती है | ये आप पर निर्भर करता है की आप कौन सी कंपनी का डिस्क हैरो खरीद रहे है | इसमे भी कई प्रकार के डिस्क हैरो यंत्र आते है जिसकी कीमत भी अलग होती है |
डिस्क हैरो का उपयोग [ Disc Harrow usage ]
- इस यंत्र मे थ्री पॉइंट लींकेज की व्यवस्था होने के कारण यह अधिक से अधिक गहराई तक मिट्टी की जुताई कर सकता है |
- जुताई करते हुए मिट्टी पलटटे हुए घास,खरपतवार आदि को काटकर मिट्टी को भुरभुरी करके खेत को बुआई योग्य कर देता है |
- इसका उपयोग मुख्य रूप से भूमि की मिट्टी को तोड़ने, सामग्री / अवशेषों को काटने और मिट्टी में शामिल करने के लिए किया जाता है।
- जुताई के बाद भूमि का प्रबंधन और कार्य को आसान बनाने के लिए, जुताई से पहले डिस्क हैरो का उपयोग आमतौर पर किया जाता है।

डिस्क हैरो से लाभ [ Benefit from Disc Harrow ]
- इस यंत्र की मदद से खेत की अधिक से अधिक गहराई तक मिट्टी की जुताई कर सकते है |
- यह खरपतवार को नष्ट करने मे भी काम आता है |
- भूमि का प्रबंधन और कार्य को आसान बनाती है |
- इससे मजदूरी, समय और पैसे आदि की भी बचत होती है |
- इसका ट्रैन्स्पर्टैशन सुबिधा जनक है |
- यह यंत्र मिट्टी को समतल और मिट्टी को भुरभुरी करके खेत को बुआई योग्य कर देता है |
निष्कर्ष [ Conclusions ]
इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि डिस्क हैरो (Disc Harrow) किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी यंत्र है | यह भूमि को समतल करने के साथ-साथ मिट्टी को पलटता हुआ घास,खरपतवार आदि को काटकर मिट्टी को भुरभुरी करके खेत को बुआई योग्य कर देता है | जिससे मजदूरी, समय और पैसे आदि की भी बचत होती है | और यह अधिक से अधिक गहराई तक मिट्टी की जुताई कर सकता है | इसलिए यह यंत्र काफी उपयोगी है |
ये भी पढे :-